टीवी मसाला

Anupamaa: असल जिंदगी में हुआ सागर पारेख-निशी सक्सेना को प्यार! एक्ट्रेस की पोस्ट देख लोग बोले- शादी कर लो...

Anupamaa Nishi Saxena Showers Love On Sagar Parekh On His Birthday: टीवी के मशहूर एक्टर सागर पारेख का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी ऑनस्क्रीन बीवी निशी सक्सेना ने पोस्ट शेयर की है। निशी सक्सेना ने पोस्ट में सागर पारेख पर जमकर प्यार लुटाया, जिसे देख फैंस का दिल भी गार्डन गार्डन हो गया।

Image

सागर पारेख के जन्मदिन पर निशी सक्सेना ने शेयर की पोस्ट

Anupamaa Nishi Saxena Showers Love On Sagar Parekh On His Birthday: टीवी के मशहूर एक्टर सागर पारेख ने 'अनुपमा' में समर बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। सागर पारेख ने भले ही 'अनुपमा' को काफी वक्त पहले ही अलविदा कह दिया था, लेकिन आज भी उन्हें अनुपमा के समर के नाम से जाना जाता है। सागर पारेख का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सागर पारेख को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। उनकी ऑनस्क्रीन बीवी निशी सक्सेना (Nishi Saxena) ने भी पोस्ट शेयर कर सागर पारेख (Sagar Parekh) पर जमकर प्यार लुटाया। एक्टर के लिए निशी सक्सेना की पोस्ट देख फैंस भी कमेंट करने लगे कि आप दोनों सच में शादी कर लो।

'अनुपमा' (Anupamaa) में तो सागर पारेख और निशी सक्सेना (Nishi Saxena) पति-पत्नी थे ही, साथ ही असल जिंदगी में भी कई बार लोगों को शक हो चुका है कि वे एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। निशी सक्सेना ने सागर पारेख पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मेरे हैप्पी प्लेस को जन्मदिन की खूब सारी शुभकामनाएं, मेरा क्राइम पार्टन और सबसे अच्छा इरीटेटिंग इंसान, जिसे मैं जानती हूं। मेरे टीचर बनने के लिए, मेरा चियरलीडर बनने के लिए और मेरा सपोर्ट बनने के लिए शुक्रिया। मैं अपनी जिंदगी में आपको पाकर बहुत खुश हूं। यहां बहुत सारी हंसी, एडवेंचर और वो पल हैं जो हमें वो बनाते हैं जो हम हैं। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।"

निशी सक्सेना (Nishi Saxena) की पोस्ट पर सागर पारेख (Sagar Parekh) ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "हर चीज के लिए तुम्हारा शुक्रिया।" वहीं निधी शाह ने भी निशी की पोस्ट पर कमेंट किया, "सागर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाइयां।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article