Anupamaa Fame Manish Goel Open Up On Rumors Of Quitting Show Due To Rupali Ganguly: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स भी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। शो से जुड़े सूत्रों का कहना था कि एक्टर मनीष गोयल जल्द ही शो को अलविदा कहने वाले हैं और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग उनका मतभेद है। 'अनुपमा' से जुड़ी इस खबर ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, क्योंकि शो के कई स्टार्स के साथ रुपाली गांगुली की तू-तू, मैं-मैं की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद मनीष गोयल (Manish Goel) ने चुप्पी तोड़ी है।
मनीष गोयल (Manish Goel) ने इंडिया फोरम संग बातचीत में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग मतभेद का सच बताया है। एक्ट्रेस संग विवाद की खबरों पर मनीष गोयल की हंसी छूट गई। उन्होंने 'अनुपमा' से जुड़ी इन अफवाहों पर कहा, "ये पूरी तरह से गलत है। रुपाली और मेरी पहचान आज की नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब से मुंबई आया हूं। ये चौथी बार है जब मैं रुपाली के साथ काम कर रहा हूं। यूं तो बिना चिंगारी के कोई आग नहीं लगती, लेकिन इस केस में न तो कोई चिंगारी है और न ही कोई आग है। मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी अफवाहें क्यों फैलाते हैं। ये पूरी तरह से गलत है।"
मनीष गोयल (Manish Goel) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) छोड़ने की बात पर भी सच बयां किया। उन्होंने कहा, "अभी तक मुझे ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है। मैंने पहले ही अगले दिन के लिए शूटिंग कर ली है। मेरा 6 सीन आज का था और मैं पहले ही 4 सीन पूरे कर चुका हूं।" बता दें कि मनीष गोयल ने पहले ही साफ किया था कि उनका किरदार शो में कैमियो होगा, जो कि तीन से चार महीने का हो सकता है। हालांकि शो में रहते हुए उन्हें तीन महीने पूरे हो चुके हैं।
