टीवी मसाला

Anupamaa: रूपाली गांगुली ने फाल्गुनी पाठक के साथ रीक्रिएट किया अपना फेमस डायलोग ‘आपको क्या’ देखें VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 02:01 PM IST

Anupamaa Rupali Ganguly Recreates her Iconic Dialogue ‘aapko kya’: अनुपमा फेम एक्टर रूपाली गांगुली ने अपना फेमस डायलोग फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि समारोह में रीक्रिएट किया है। रूपाली का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

अनुपता एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और फाल्गुनी पाठक

KEY HIGHLIGHTS
फाल्गुनी पाठक के नवरात्रि समारोह में शामिल हुईं रुपाली गांगुली।
अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने अपना फेमस डायलोग रीक्रिएट किया।
अनुपमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anupamaa Rupali Ganguly Recreates her Iconic Dialogue ‘aapko kya’: इस समय के सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल में से एक 'अनुपमा' (Anupamaa) की मुख्य एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguli) के डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी फेमस होते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग अक्सर उनके डायलॉग रीक्रिएट करते नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली मुंबई के सबसे बड़े नवरात्रि समारोहों में शामिल हुई। इस नवरात्रि समारोह में डांडिया और गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक परफॉर्म कर रही हैं।

‘आपको क्या’ किया रीक्रिएट

नवरात्रि समारोह के दौरान गरबा के कुछ स्टेप्स करने के लिए रूपाली अचानक फाल्गुनी पाठक के साथ मंच पर आ गई, जिसको देख कर लोग काफी एक्साइटेड हो गए। जिसके बाद फाल्गुनी ने रूपाली से अपना ट्रेंडिंग डायलॉग 'मैं घुमू फिरू नाचू गाऊ' को रीक्रिएट करने की गुजारिश की। जिसे रूपाली ने खुशी-खुशी मान लिया। जिसके बाद फाल्गुनी ने कहा कि वह रूपाली और सीरियल अनुपमा की बड़ी फैन हैं।

‘मैं अनुपमा और रूपाली की फैन हूं’

इसके साथ ही फाल्गुनी और रूपाली दोनों ने साथ मिलकर अपने गरबा मूव्स से मंच पर धूम मचा दी और शाम को यादगार बना दिया। रूपाली गांगुली और फाल्गुनी पाठक को नवरात्रि समारोह में एक साथ देखना लोगों को काफी पसंद आया।

रूपाली ने फाल्गुनी का किया धन्यवाद

इस इवेंट के बाद रूपाली ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि ‘कल रात के बारे में कुछ पल! क्या शानदार माहौल है, आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं। हमेशा की तरह डांडिया क्वीन फाल्गुनी जी को लाइव देखना बेहतरीन अनुभव रहा है दिल से.. धन्यवाद।’

डांडिया रात के लिए, रूपाली ने एक बेमेल नीले ब्लाउज के साथ एक लाल साड़ी पहनी थी जिस पर शीशे के डिजाइन से काम किया गया था।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article