Anupama Serial upcoming twist. स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है। शो के मौजूदा ट्रैक में किंजल ने पारितोष को तलाक देने का फैसला कर लिया है। वहीं, तोषू अपनी मम्मी अनुपमा के खिलाफ हो गया है। वह अपनी मां से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। आज के एपिसोड में तोषू अनुपमा और अनुज कपाड़िया को उनकी बेटी अनु से दूर करने की कोशिश करेगा। वहीं, नवरात्रि के मौके पर शाह परिवार में भूचाल आने वाला है। किंजल और तोषू की बेटी परी गायब हो जाएगी।
अनुपमा के आज के एपिसोड में अनु, अनुपमा और अनुज परी से जुड़ी रस्म निभाने के लिए शाह हाउस में जाएंगे। अनु अपनी बहन के साथ हाइड एंड सीक खेलेगी। इस दौरान वह संदूक के अंदर छिप जाती है। पूरा परिवार परेशान हो जाता है, जिसके बाद अनुपमा अनु को ढूंढ लेती है। इस दौरान पारितोष चाइल्ड ऑफिसर को फोन करके घर बुला लेता है। चाइल्ड ऑफिसर कहते हैं कि अनुज और अनुपमा अनु का ख्याल नहीं रख सकते हैं। ऐसे में वह बच्चे की कस्टडी उनसे वापस ले रहे हैं।

Anupama Serial
परी का होगा किडनैप
अनुपमा काफी मिन्नत करती हैं और ऑफिसर को मना लेती है। इसके बाद अनुपमा को पता चलता है कि तोषू ने ही इन ऑफिसर को फोन किया था। अनुज तोषू पर हाथ उठाता है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार नवरात्रि के मौके पर डांडिया पार्टी में हिस्सा लेगा। इस दौरान बापूजी अनुपमा को भी इनवाइट करेंगे। परी को कोई उठाकर ले जाएगा। अनुपमा झूले में देखेगी तो परी वहां पर नहीं होगी। झूले पर एक चिट्ठी रखी होगी, जिसे पढ़कर अनुपमा के होश उड़ जाएंगे। माना जा रहा है कि तोषू अपनी बेटी परी को लेकर चला गया है।

Anupama Serial
गौरतलब है कि किंजल ने पारितोष को तलाक देने का फैसला कर लिया है। यही नहीं, किंजल ने कहा है कि वह कोर्ट में तलाक की वजह पति द्वारा धोखा देना बताएगी। वहीं, राखी दवे अपनी बेटी को बताती है कि जब उसकी अपनी गोद भराई चल रही थी, तब उसे भी अपने पति के अफेयर के बारे में पता चला था।
