टीवी मसाला

Anupamaa: बॉयफ्रेंड संग इस दिन सगाई करेगी अनुपमा की लाडली राही, जल्द सात फेरे लेकर बसाएगी गृहस्थी!

Anupamaa Actress Adrija Roy All Set To Engage With Boyfriend: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में राही का रोल अदा कर सबका दिल जीतने वाली अद्रिजा रॉय अब असल जिंदगी में भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अद्रिजा रॉय बॉयफ्रेंड के साथ सगाई करेंगी, जिसकी तारीख भी सामने आ चुकी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अद्रिजा रॉय इंस्टाग्राम

Anupamaa Actress Adrija Roy All Set To Engage With Boyfriend: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में हर किसी का किरदार खूब चर्चा में रहता है। सीरियल में राही का किरदार अदा करने वाली अद्रिजा रॉय अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की सगाई की तारीख पक्की हो चुकी है और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही सात फेरे लेकर घर भी बसाएंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर के साथ सगाई रचाएंगी। दोनों की सगाई 25 जनवरी को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही होगी। बताया जा रहा है कि मुंबई में विग्नेश अय्यर के फार्म हाउस पर सगाई का आयोजन होगा। खबरों की मानें तो दोनों इस साल शादी नहीं करेंगे। हालांकि उनकी शादी दो रीति-रिवाजों से होगी, क्योंकि जहां अद्रिजा रॉय बंगाली हैं तो वहीं विग्नुएश अय्यर तमिल हैं। बता दें कि अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूजे से इंस्टाग्राम पर बात की और जून में अपनी पहली डेट रखी। एक-दूजे को जानने-पहचानने के बाद अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर ने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला किया। खुद एक्ट्रेस ने बताया था कि जानवरों के लिए उनके प्यार ने उनके बॉन्ड को और गहरा बनाया।

इस एक्टर के साथ भी जुड़ चुका है अद्रिजा रॉय का नाम

अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) का नाम एक्टर कृषाल आहूजा के साथ भी जुड़ चुका है। कृषाल आहूजा को अद्रिजा ने बहुत बार 'स्पेशल फ्रेंड' कहा था। हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article