टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुज को शक की नजर से देखेगी अनुपमा की मां, डिंपल को होगा पछतावा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 11:24 AM IST

Anupama Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड में भी काफी हंगमा होने वाला है। डिंपल और समर की शादी के लिए परिवार ने हामी भर दी है। वहीं दूसरी ओर काव्या वनराज और बा को खरी-खोटी सुनाने वाली है। शो में आज कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं।

Image

anupama spoiler 2 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा के आज के एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं।
  • डिंपल और समर की शादी के लिए परिवार मान जाएगा।
  • अनुपमा की मां अब अनुज को शक की निगाहों से देखने वाली है।

Anupama Spoiler: अनुपमा के आज के एपिसोड (Anupama Spoiler) में भी काफी हंगमा होने वाला है। डिंपल और समर की शादी को लेकर भी अब फाइनल फैसला आ जाएगा। दोनों की शादी के लिए परिवार ने हामी भर दी है। हालांकि वनराज और बा अब भी इस शादी के खिलाफ नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर काव्या वनराज और बा को खरी-खोटी सुनाने वाली है। काव्या का मानना है कि दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं और एक दूसरे की गलतियों पर पर्दा डालते हैं। अनुपमा शो में आज कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाले हैं। अनुज एक तरफ जहां अनुपमा के करीब आने की कोशिश करने वाला है, वहीं दूसरी ओर अनुपमा की मां को अपनी बेटी की चिंता सताने वाली है। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है।

डिंपल-समर की शादी को तैयार हुए घरवाले

डिंपल और समर ने आखिरकार सभी परिवार वालों को अपनी शादी के लिए मना लिया है। आज के एपिसोड में डिंपल को अपनी गलती का पछतावा होगा,जिसके बाद वह अनुपमा से माफी मांगती नजर आएगी। अंत में सभी घरवाले दोनों की शादी के लिए मान जाते हैं। लेकिंग बा और वनराज अभी भी डिंपल और समर के रिश्ते से खुश नहीं है। इस बीच काव्या वनराज और बा पर भड़क जाती है।

माया को सताया डर

वहीं दूसरी ओर माया सपना देखेगी कि वह अनुज और छोटी अनु के साथ एक परिवार में रहने का सपना देखती है, लेकिन अनुपमा आती है और माया से उसका सब कुछ छीन लेगी। जिसके बाद माया सोचती है कि वह कुछ भी करके अपने परिवार को अनुपमा से बचाएगी। वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपनी जिंदगी में काफी खुश नजर आ रही है। जिसके बाद अनुपमा की मां को अपनी बेटी की चिंता होने लगती है। उन्हें लगता है कि कहीं अनुज एक बार फिर अनुपमा की जिंदगी बर्बाद न कर दे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article