Rahil Azam on Anupama: टीआरपी लिस्ट का नंबर 1. सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लगातार शो को जनता से प्यार मिल रहा है जिसके चलते अन्य सीरियल की हवा टाइट हो गई है। कलाकारों की एक्टिंग ने शो को कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। इस सीरियल में पराग कोठारी का किरदार निभा रहे राहिल आजम ने खुलासा किया की एक सीन को लेकर उनकी सांसें फुल गई थीं। जी हाँ, अनुपमा के एक सीन को करते हुए राहिल आजाम बहुत ज्यादा नर्वस हो गए थे जिसका खुलासा खुद एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए किया।
'अनुपमा' (Anupama) में पराग कोठारी का किरदार निभा रहे राहिल आजम (Rahil Azam) के लिए प्रार्थना की विदाई वाला सीन काफी पावरफुल सीन रहा। राहिल कहते हैं 'बाप और बेटी का रिश्ता अलग-अलग तरीकों से दिखाया जाता है। खासकर विदाई वाले सीन को कई अलग तरीकों से दर्शाया गया। इस सीन को जिस तरीके से राजन शाही ने लिखा और सोचा था वो काफी इमोशनल था और एक्टर के तौर पर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई थी। मैं 25 सालों से एक्टिंग कर रहा हूँ लेकिन इस सीन को करते हुए मैं बहुत नर्वस था।' हालांकि जनता को राहिल का ये सीन काफी पसंद आया था जिसकी तारीफ इंटरनेट पर खूब हुई थी।
इसी के साथ सीरियल 'अनुपमा' को टीवी पर 5 साल हो चुके हैं जिसका जश्न मेकर्स और स्टारकास्ट ने मिलकर मनाया। कहानी कि बात करें तो अखिकार 'ताल से ताल मिला' डांस मुकाबले का फिनाले एपिसोड लॉन्च होने वाला है जिसमें राही और अनुपमा एक दूजे क टक्कर देंगी। डांस रानीज टीम में रीता की जगह अनुपमा की दोस्त देविका ने ली।
