टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: जीना नहीं चाहती अनुपमा! मां के कहने पर अनुज को बिजनेस में देगी कड़ी टक्कर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 11:29 AM IST

Anupama spoiler alert upcoming twist full episode : अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में अब अनुपमा अपने पति अनुज को बिजनेस में कड़ी टक्कर देने वाली है। एक तरफ जहां वह जीने की इच्छा छोड़ देती है, वहीं अपनी मां से हिम्मत मिलने के बाद वह अपनी आने वाली जिंदगी खुशी-खुशी जीते के बारे में सोचेगी।

Image

Anupama Spoiler Alert 5 april 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • जीने की इच्छा छोड़ती नजर आएगी अनुपमा।
  • अनुपमा को मिलेगी मां से जिंदगी जीने की हिम्मत।
  • अनुज को बिजनेस में कड़ी टक्कर देने का करेगी फैसला।

Anupama upcoming twist spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अनुपमा के 5 अप्रैल 2023 के एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा के एक ऐसी औरत की तरह दिखाया जाएगा, जो जीने की इच्छा छोड़ चुकी है, जिसकी लाइफ में अब कोई गोल ही नहीं बचा है। हालांकि अपनी बेटी को इस हालत में देखकर अनुपमा की मां, कांता बेन की दिल पसीज जाता है और अपनी बेटी को हिम्मत बांधने की कोशिश करती नजर आएगी। अनुपमा को इस हालत में देखकप उसकी मां काता बेन कोशिश करती है कि वह अपनी बेटी को जिंदगी जीने के लिए मोटिवेट करे। एपिसोड के आखिर में अनुपमा फैंस को एक बड़ी राहत भी मिलने वाली है, जहां वह अनुपमा को यह कहते हुए सुनने वाले हैं कि वह अपनी आगे की जिंदगी मजे से जीने की कोशिश करेगी। अनुपमा का आज का एपिसोड ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होने वाला है।

अनुपमा को मिलेगा मां का साथ

आज के एपिसोड में अनुपमा के अपनी मां कांता बेन का साथ मिलने वाला है, जहां कांता बेन, अनुपमा को जिंदगी जीने के लिए मोटिवेट करेगी और अस्पताल में ले जाएगी। अस्पताल में कांता बेन, अनुपमा को ऐसे लोगों से मिलवाती है जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, किसी का हाथ नहीं हैं तो कोई अब फिर से नॉर्मल लाइफ नहीं जी सकता। इसके बाद अनुपमा अपनी जिंदगी को मजे से जीने के लिए हिम्मत ठानती है, और कहती है 'I will make my rest the life best of the life' यानी वह अपनी आने वाली जिंदगी बेहतरीन बनाने की कोशिश करने वाली है।

अनुज को बिजनेस में मिलेगी कड़ी टक्कर

इसके साथ ही अनुपमा के आज के एपिसोड में वह तय करने वाली है कि अब आने वाले समय में वह अनुज को बिजनेस में कड़ी टक्कर देने वाली है। वह तय करेंगी की अपनी डांस अकेडेमी खोलेगी और अपनी मां के साथ टिफ्फिन सर्विस वाले बिजनेस में मदद करेगी। जिसके बाद अब अनुज को बिजनेस में अनुपमा से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

वनराज की चाल समझ जाएगी पाखी?

इसके साथ ही पाखी भी अपने पापा वनराज की चाल समझ जाती है कि वह अनुपमा को अपनी टीम में लाने की कोशिश कर रहा है और असल में उसकी मदद नहीं करना चाहता है। वनराज, अनुज और अनुपमा की लड़ाई का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। अब अनुपमा के आने वाले एपिसोड मे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या अनुपमा अपनी आने वाली जिंदगी उसी तरह से जी पाएगी, जिस तरह उसने ठानी है?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article