Gaurav Khanna Buys New Car: टीवी शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में एक्टर गौरव खन्ना अनुज का किरदार निभाते हैं। अनुज के रोल में फैंस गौरव को बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्टर पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में है। अनुज के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। गौरव ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। गौरव ने हाल ही में नई गाड़ी खरीदी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ नजर आ रहे हैं।
गौरव ने आकांक्षा को लाखों की गाड़ी गिफ्ट की है। आकांक्षा गाड़ी की सबसे पहले पूजा करती हैं। वो गाड़ी में बैठकर काफी इमोशनल हो जाती है। फैंस गौरव को नई गाड़ी के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
गौरव खन्ना ने खरीदी नई गाड़ी
गौरव और आकांक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अपनी कमाई से ली हुई चीज हमेशा स्पेशल होती है। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो शेयर किए हैं। एक्टर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। गौरव और आकांक्षा टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कप्लस में से एक हैं।
गौरव खन्ना अनुपमा में अनुज का रोल प्ले कर रहे हैं। स्क्रीन पर दर्शकों को अनुज और अनुपमा की जोड़ी परफेक्ट लगती हैं। फैंस दोनों को प्यार से मान बुलाते हैं। ऑफस्क्रीन भी अनुज और अनुपमा के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सेट पर अक्सर एक- दूसरे के साथ मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। शो के अपकिमंग ट्रैक की बात करें तो अनुज और अनुपमा एक- दूसरे से अलग हो गए है। दोनों के मिलने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।
