Anupama 14 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था की शाह हाउस में कदम रखते ही डिंपी बा और किंजल से लड़ाई करती है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अनुज से मिलने के लिए मना कर देती है क्यूंकि उस दिन गुरुकुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने जा रहा है।
डिंपी और बा की होगी तू-तू मैं-मैं
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की बा किंजल से कहती है कि डिंपी इतने खर्रांटे लेती है, वो तो समर का जीना मोहाल कर देगी। इस बात को सुन डिंपी और बा के बीच बहस छिड़ जाती है। डिंपी बा से कहती है कि आप को शर्म नहीं आती है एक बहु से दूसरी बहु की चुगली करते हुए। इसी दौरान वो किंजल को ताना मारते हुए कहती है कि आपको दोनों तरफ से बोलने की जरुरत नहीं है। लड़ाई के बाद बरखा डिंपी को मैसेज भेज कान भर्ती है।
गुरुकुल में अनुपमा का होगा जोरों-शोरों से स्वागत
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुज अनुपमा (Anupama) को उसके बड़े दिन के लिए याद करता है। इन हरकतों को देख माया अंदर ही अंदर जलने लगती है। इसी के साथ अनुपमा गुरुकुल पहुंचती है जहां गेट पर उसके लिए मीडिया इंतजार कर रही होती है। अनुपमा इमोशनल हो कर गुरु मां के पैर छूती है। इन सब को देख नकुल अंदर ही अंदर कुढ रहा होता है।
मालती देवी की बढ़ेगी टेंशन
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा प्रण लेती है कि मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगी जिससे आपको पछतावा हो। लेकिन इसी दौरान अनुज वहां आ जाता है। अनुज को फंक्शन में देख मालती देवी परेशान नजर आने लगती है।
