टीवी मसाला

जय भानुशाली से तलाक के बाद नदीम कुरैशी को डेट कर रही हैं माही विज? अंकिता लोखंडे ने बताई सच्चाई

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज अब अलग हो गए हैं। अब ये खबरें सामने आई है कि तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही अपने करीबी दोस्त नदीम के करीब आ गई हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लोगों को फटकार लगाई है।

Image

pic credit- ankita lokhande/mahhi vij

Ankita Lokhande Post: टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में माही विज ने पति जय भानुशाली से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी थी। फैंस इस बात से काफी ज्यादा चिंतित हैं। अब ये खबरें सामने आई है कि तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही अपने करीबी दोस्त नदीम के करीब आ गई हैं। इस बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। इस बीच अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वर्ल्ड में छा गया है। इस पोस्ट में अंकिता ने माही विज को सपोर्ट किया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

अंकिता लोखंडे ने लगाई फटकार

माही विज और जय भानुशाली के अलग होने की खबर ने फैंस को बहुत दुखी कर दिया। तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद माही को उनके करीबी दोस्त नदीम के साथ लिंक किया जा रहा है। कल नदीम के जन्मदिन पर माही ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करके विश किया।डेटिंग अफवाहों के बीच अंकिता लोखंडे ने लोगों को लताड़ लगाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता ने लिखा, 'आज मैं एक सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर कुछ कहना चाहती हूं। माही और नदीम के रिश्ते पर लोगों के कमेंट्स से बहुत दुखी हूं। मैं माही, नदीम और जय को अच्छे से जानती हूं। नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता तुल्य रहे हैं और तारा के लिए भी। बस इतना ही। कुछ रिश्ते सम्मान, प्यार और सालों की भरोसे पर बनते हैं, और बाहर वाले उन्हें जज करने का हक नहीं रखते।'

ankital

ankital

उन्होंने आगे लिखा, 'दोस्त के तौर पर कह सकती हूं कि नदीम मुश्किल वक्त में कई लोगों के साथ खड़े रहे हैं, मुझसे भी। उनका सम्मान बहुत बड़ा है। माही और जय, तुम दोनों माता-पिता के रूप में कमाल कर रहे हो। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे। और जो नेगेटिविटी फैला रहे हैं, कृपया रुक जाएं। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दो। कर्म देख रहा है। माही, जय, मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं। और नदीम, तुम सच में बहुत अच्छे इंसान हो।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article