Munawar Faruqui Exposes Anjali Arora Fake Claims On Social Media: 'लॉकअप' और 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज करने वाले मुनव्वर फारूकी अपने अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मुनव्वर फारूकी अपनी शायरी के साथ-साथ अपने वन लाइनर के लिए भी खूब जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में मुनव्वर फारूकी एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गए। वीडियो में मुनव्वर फारूकी जमाने के सामने अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) को ब्लॉक करते हुए दिखाई दिये। इतना ही नहीं, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अंजली अरोड़ा के दावों की पोल भी खोल दी, जिसे देख फैंस ने कच्चा बादाम गर्ल को 'झूठी' कहना शुरू कर दिया। मुनव्वर फारूकी का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये उनकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग थी, जिसमें वह कहते दिखे कि एक हफ्ते पहले अपुन ऐसे इंस्टाग्राम पर घूम रहे थे तो ऐसा कुछ दिखा। मैं खोला, मैं बोला अरे ये तो ये (अंजली अरोड़ा) है। मैं सोचा कि अरे ये तो ऐसा बोलती है कि ब्लॉक ब्लॉक, ऐसी अफवाहें और बातें। हम बोले ठीक है, एक काम करते हैं कि अपुन ही आसान कर देते हैं। खटाक करके अपन ने ब्लॉक मार दिया। फिर देखो स्क्रीन रिकॉर्ड किया मैं, कभी मैं करता नहीं था ये सब। लेकिन अपना ही फोन है और अपना ही एकाउंट है।
बता दें कि अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को ब्लॉक किया हुआ है। एल्विश ने अंजली अरोड़ा से पूछा था कि आखिरी बार इंस्टाग्राम पर किसे ब्लॉक किया था। ऐसे में अंजली ने अपना फोन ही उन्हें पकड़ा दिया, जिसपर एल्विश ने बताया कि अरे यहां तो मुनव्वर फारूकी है। अंजली अरोड़ा ने एल्विश को जवाब दिया, "अरे रहना छोड़ दो, उसके साथ। क्यों इतना महत्व दे रहे हो।"
