Sunita Ahuja On Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोविंदा को जहां कई बार उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर सुनीता आहूजा भी सरेआम गोविंदा को आड़े हाथों लेती नहीं थकती हैं। इन विवादों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने फैसला किया है कि वह इस गणेश चतुर्थी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करेंगी। सुनीता आहूजा ने जूम संग बातचीत में बताया कि वह गणेश चतुर्थी के लिए बेहद उत्साहित हैं। इसके साथ ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि नेगेटिव लोग उनकी जिंदगी से दूर रहें। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट

Sunita Ahuja ने दिया बड़ा बयान
सुनीता आहूजा जल्द लेंगी अपना घर?
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपना घर लेनी की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "और अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है, ये मैं बप्पा से मांगुंगी। मेरे बच्चों की सफलता और मेरी सफलता। और खुशी चाहिए मुझे बस।" गोविंदा संग अनबन के बीच सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्हें जीवन में टेंशन नहीं चाहिए। सुनीता ने कहा, "जो मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग हैं, बप्पा उनको निकालकर फेंक दे और मुझे व मेरे बच्चों को इतना आशीर्वाद दे कि हम इतना काम करें, अच्छा काम करें और अच्छे लोगों के साथ काम करें। जितने भी नेगेटिव लोग हैं इस दुनिया से, हमारी जिंदगी से और मेरे बच्चों की जिंदगी से हट जाएं।"
