टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein को छोड़ते ही Aishwarya Sharma ने दिया बयान, बोलीं 'दर्शक हमेशा प्यार...'

Aishwarya reaction on leaving GHKKPM: टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने यह स्वीकार कर लिया है कि वो सुपरहिट धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) छोड़ने वाली हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें सालों साल गुम है किसी के प्यार में के लिए प्यार देते रहेंगे।

Image

Aishwarya reaction on leaving GHKKPM

Aishwarya reaction on leaving GHKKPM: स्टार प्लस का सुपरहिट धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में दर्शकों को काफी पसंद है। ये शो अपने धमाकेदार ट्विस्ट्स की वजह से लोगों के बीच पसंद किया जाता है। मेकर्स को पता है कि दर्शकों को लगातार कैसे बांधे रखना है, जिस कारण वो इसकी कहानी में ऐसे-ऐसे टर्न्स लाते हैं कि दर्शक इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। स्टार प्लस के धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में में ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदार प्ले करती दिखाई देती हैं। लेटेस्ट खबरों की मानें तो ऐश्वर्या शर्मा ने ये शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐश्वर्या शर्मा ने खुद इस बात का इकरार भी कर लिया है। ऐश्वर्या ने शो छोड़ने की खबरों पर मीडिया से बात की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

टीवी अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा को दर्शक पाखी के किरदार में काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, 'गुम है किसी के प्यार में की जर्नी काफी मजेदार रही। मैंने इस शो में काम करते हुए काफी कुछ सीखा है। पाखी के किरदार को निभाते-निभाते मैं अपने करियर के शीर्ष पर पहुंची। मैं पाखी के किरदार को सिर्फ इसलिए बाय बोल रही हूं क्योंकि मैं जिंदगी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हूं। मेरी इस जर्नी में मेरे पति नील ने हमेशा मेरा साथ दिया है। दर्शकों ने हमेशा मुझ पर प्यार बरसाया है और मुझे लगता है कि फैंस हमेशा मुझे प्यार देते रहेंगे।'

ऐश्वर्या शर्मा ने पाखी के रोल को पर्दे पर ऐसे जिया है कि दर्शक उनके शो छोड़ने की खबरों से काफी दुखी हैं। ऐश्वर्या शर्मा के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कह रहे हैं कि उन्हें इस खबर से झटका लगा है। वैसे आप ऐश्वर्या शर्मा को मिस करेंगे या नहीं हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article