टीवी मसाला

Neil Bhatt संग तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Sharma ने बयां किया दर्द, बोलीं- जब से सगाई हुई थी तब से...

Aishwarya Sharma Cryptic Post Amid Divorce Rumors With Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बीते कई दिनों से नील भट्ट संग तलाक की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील को लेकर बीते 7 नवंबर को खबर भी आई थी कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट इंस्टाग्राम

Aishwarya Sharma Cryptic Post Amid Divorce Rumors With Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता था। लेकिन बीते कई दिनों से ऐश्वर्या शर्मा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर बीते सप्ताह खबर आई थी कि उन्होंने शादी के चार साल बाद तलाक फाइल किया है। इतना ही नहीं, वे लंबे वक्त से अलग-अलग रह रहे थे। वहीं तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि जब से उनकी सगाई हुई थी, तब से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की क्रिप्टिक पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में लिखा, "लोग मेरी जिंदगी को लेकर अपने ही ख्याल बना रहे हैं। क्या मैंने किया है, कौन हूं मैं? इन सबको जाने बगैर। कुछ लोग ये भी कर रहे हैं कि 'कर्मा है ये सब'। लेकिन इन सब पर भरोसा करने से पहले एक बार उन लोगों से पूछो जिन्होंने मेरे साथ असल में काम किया है। मेरे को-स्टार्स से पूछो, मेरे प्रोड्यूसर्स से पूछो। मेरे सेट पर मौजूद किसी भी इंसान से पूछो कि क्या कभी मैंने किसी को परेशान, अपमान या चोट पहुंचाई है। एक बार भी नहीं। एक ही चीज मैंने सेट पर की थी, वो थी प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना।"

ऐश्वर्या शर्मा ने बयां किया दर्द

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए आगे कहा, "जब से मेरी सगाई हुई थी, मैं ही थी तो वो बगैर किसी वजह से लगातार ट्रोल हो रही थी। और ये चीज मैंने एक मुस्कान के साथ झेली। लेकिन किसी ने भी उस बारे में बात नहीं की। किसी ने भी ये नहीं कहा कि मैं हूं, जिसके साथ गलत हो रहा है। ये चीज किसी को दिखी क्यों नहीं? इन सबसे अलग, अनजान लोग मुझे मैसेज भेज रहे हैं, यू-ट्यूब लिंक भेज रहे हैं जहां मेरा नाम गलत कहानियों के साथ जुड़ा था। ऐसा कि मैंने किसी को परेशान किया, मैंने किसी को थप्पड़ मारा और मैंने किसी के साथ गलत बर्ताव किया। जबकि ऐसा कुछ भी कभी नहीं हुआ।"

ऐश्वर्या शर्मा ने दी चेतावनी

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने बताया कि उन्होंने हमेशा चुप्पी बनाए रखी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह गलत हैं। टीवी एक्ट्रेस ने कहा, "मैं ये चीज साफ कर देती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को परेशान नहीं किया। लोग अपने फायदे के लिए झूठ फैलाते हैं और उन्हें अपने कर्मों का ख्याल रखना चाहिए। आप मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, लेकिन किसी को गलत कहने से पहले एक बार सोचें तो सही। कुछ लोग चुप रहना बेहतर समझते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप लोग कुछ भी कह सकते हैं। मैं अपनी गरिमा के लिए खुद स्टैंड लूंगी।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article