टीवी मसाला

अपने गिरते करियर को बचा पाएंगी सारा खान, स्पाई बहू के बाद इस शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 23, 2022, 01:11 PM IST

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर टीवी शोज की तरफ रूख कर चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पाई बहू में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द नए शो पलको की छाव में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात की।

Image

Sara Khan (Credit pic: instagram)

सारा खान (Sara Khan) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पाई बहू (Spy Bahu) शो में नजर आई थीं। इस शो के ऑफ एयर होने के बाद सारा एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने पलको की छाव में (Palkon Ki Chaavn Mein) सीरीयल की स्टार कास्ट को ज्वाइन किया है। शो में वो तान्या रस्तोगी का किरदार निभाएंगी, जो कि एक एनआरआई लड़की है। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं तान्या नाम की लड़की का किरदार निभा रही हूं जिसका शो के लीड नंदन के साथ अफेयर होता है। मेरी शो में अपनी मां के साथ एंट्री होगी।

पलको की छाव में लीड रोल निभाएंगी सारा

सारा ने बताया कि चलते शो में एक आर्टिस्ट के लिए अपनी पहचान बनना काफी मुश्किल होता है। ये हमेशा हमारे लिए चैलेजिंग होता है। सारा ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि इस सो को रश्मि शर्मा प्रोड्यूस कर रही हैं, मैंने ज्यादातर शो में बीच में एंट्री ली है। उन्होंने मुझे वो कैरेक्टर दिया जिसे मैं अपने हिसाब से कर सकती हैं। उन्होंने कहा नए किरदार के लिए हमेशा से ऑडियंस के साथ उस तरह का कनेक्ट बनाना काफी मुश्किल होता है। आप पर बहुत सारी जिम्मेदारी आ जाती है कि अच्छा करना है, बेहतर करना है और पब्लिक को खुद के कैरेक्टर की तरफ आकर्षित करना है। मैं हर किरदार को पूरी सच्चाई के साथ निभाने की कोशिश करती हूं।

पिछले कुछ महीनों में गिरती टीआरपी की वजह से कई शोज छह महीने के अंदर बंद हो गए। फिक्शन शो स्पाई बहू छह महीने के अंदर ही बंद हो गया। सारा ने अपने पुराने शो के बारे में बात करते हुए कि मैंने जैसे ही शो में एंट्री की उसके कुछ समय बाद बंद हो गया। मैं इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article