Krystle Dsouza Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखने की पूरी कोशिश करती हैं। क्रिस्टल हमेशा इंटरव्यूज में सिर्फ काम और अपने एक्सपीरियंस पर बात करती हैं लेकिन जब भी एक्ट्रेस से शादी और डेटिंग से जुड़े सवाल किए जाते हैं, तो वह टाल देती हैं। दावा किया जाता है कि क्रिस्टल दुबई के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं और अब क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) का नाम देसी ब्लिंग (Desi Bling) स्टार एपी (AP) के साथ जुड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि क्रिस्टल और एपी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के पार्टी वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा पर होगी साइको लवर की गंदी नजर, बेटी को कैसे बचाएंगे अरमान-अभिरा)
क्या एपी को डेट कर रही हैं क्रिस्टल डीसूजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो विश्व बॉक्सिंग चैंपियन आमिर खान ने शेयर किया है। इस वीडियो में देसी ब्लिंग फेम एपी अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो एक पार्टी का है, जिसमें सभी लोग ग्रुप फोटो क्लिक करवा रहे हैं। इसी वीडियो में एपी और क्रिस्टल भी है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एपी ने क्रिस्टल को पीछे से पकड़ा हुआ है और वह एक्ट्रेस के गाल पर किस भी करते हैं। इस मोमेंट को देखने के बाद ही दावा किया जा रहा है कि एपी और क्रिस्टल सीक्रेटली अपना रिशनशिप चला रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026: बुजुर्ग फैन के साथ पोज देने के लिए Aishwarya Rai ने सिक्योरिटी को किया साइड, वीडियो ने खींचा ध्यान)
