Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा पर होगी साइको लवर की गंदी नजर, बेटी को कैसे बचाएंगे अरमान-अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब नया ड्रामा होने वाला है। अरमान और अभिरा की बेटी मायरा के पीछे एक साइको लवर पड़ जाएगा। देखना पड़ेगा कि कैसे अभिरा अपनी बेटी को बचाती है।

Authored by: कविताUpdated May 24 2026, 14:07 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा नया धमाकाImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा नया धमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान को एक दूसरे का साथ मिल गया है और अब अरमान अभिरा की बेटियों पर किसी की बुरी नजर है। अभिरा अरमान अपनी बेटियों के लिए टेंशन में है और दोनों की तरफ नया संकट बड़ी तेजी से बड़ता हुआ नजर आएगा। मायरा के पीछे एक साइको स्टॉकर पड़ जाएगा और वो साइको स्टॉकर कोई और नहीं दिशा का भतीजा हो सकता है, जो हाल फिलहाल में पोद्दार हाउस में रहने आया है। आइए आफको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

अरमान और अभिरा को लंच पर ले जाएंगे मायरा-मुक्तिImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अरमान और अभिरा को लंच पर ले जाएंगे मायरा-मुक्ति

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान से एक डिमांड मनवाने के लिए मायरा मुक्ति दोनों को लंच पर लेकर जाएंगे। इस मौके पर अभिरा और अरमान भी सच जानने के लिए हर एक डिश ऑर्डर कर देंगे, जिससे डरकर मायरा-मुक्ति बता देंगे कि उन्हें ब्रेकअप पार्टी में जाने की परमीशन चाहिए।

अभिरा को मायरा के क्रश की लगेगी भनकImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अभिरा को मायरा के क्रश की लगेगी भनक

इस मौके पर अभिरा को झटका लगेगा कि मायरा की दोस्तों के बॉयफ्रेंड है और तभी बातों ही बातों में मुक्ति अभिरा को बता देगी कि मायरा का भी क्रश है और वो लड़का पार्टी में आने वाला है। अरमान किसी तरह मायरा-मुक्ति को पार्टी में जाने के लिए हां बोल देगा, लेकिन अभिरा अपना मन नहीं मना पाएगी।

मायरा के पीछे पड़ेगा सायको लवरImage Credit : Jiohotstar04 / 08

मायरा के पीछे पड़ेगा सायको लवर

अब मायरा और मुक्ति बिल पैमेंट के लिए जाएगी और तभी एक साइको लवर की एंट्री होगी। इस लड़की की नजर मायरा पर होगी। मायरा का वो हर मोमेंट अपने कैमरे में कैद करेगा। हालांकि, मायरा मुक्ति को जरा भी शक नहीं होगा। अरमान और अभिरा को भी भनक नहीं लगेगी।

मायरा का लकी चार्म गायब करेगा साइको लवर Image Credit : Jiohotstar05 / 08

मायरा का लकी चार्म गायब करेगा साइको लवर

शो में साइको लवर को पता चल जाएगा कि मायरा के लिए उसका लकी चार्म काफी जरूरी है और जैसे ही वो लकी चार्म गिर जाएगा तो साइको लवर किसी तरह उठा लेगा। इस दौरान मायरा को पता भी नहीं चलेगा। इसके बाद मायरा रेस्टोरेंट में अपना लकी चार्म ढूंढने लगेगी। ये चीज अभिरा भी नोटिस कर लेगी।

कृष को तलाक देने का फैसला करेगी तान्याImage Credit : Jiohotstar06 / 08

कृष को तलाक देने का फैसला करेगी तान्या

अब तान्या बड़ा फैसले लेगी। तान्या कृष को तलाक देने का फैसले ले लेगी। वह डिवोर्स के पेपर्स भी तैयार करवा लेगी। इस मौके पर मनोज उसे समझाएगा लेकिन तान्या ठान लेगी कि वह कृष को तलाक देकर ही मानेगी।

मायरा-मुक्ति को पार्टी के लिए छोड़ेगा अरमानImage Credit : Jiohotstar07 / 08

मायरा-मुक्ति को पार्टी के लिए छोड़ेगा अरमान

अरमान अब मायरा और मुक्ति को पार्टी के लिए ड्रॉप करेगा। इस मौके पर अभिरा बार बार अरमान को रिकॉर्डिंग भेजेगी और उसके लिए घर का सामान मंगवाएगी, लेकिन यहां पर अभिरा नया ड्रामा करने वाली है।

अभिरा की आंख में धूल झोकेगा सायको लवरImage Credit : Jiohotstar08 / 08

अभिरा की आंख में धूल झोकेगा सायको लवर

जैसे ही मायरा और मुक्ति पार्टी के लिए पहुंचने वाली होती है तो रास्ते में अभिरा एक स्टॉकर बनकर अपनी बेटियों का टेस्ट लेती है। वह फेस ढककर दोनों का पीछा करती है और तब मायरा अभिरा की आंख में पेपर स्प्रे ढाल देती है। तभी अभिरा के बगल से असली वाला साइको लवर निकल जाता है और मायरा की तरफ जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!