बॉलीवुड

Cannes 2026: बुजुर्ग फैन के साथ पोज देने के लिए Aishwarya Rai ने सिक्योरिटी को किया साइड, वीडियो ने खींचा ध्यान

Aishwarya Rai Video From Cannes 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखते ही सबका ध्यान खींच लिया। यहां पर एक्ट्रेस अपने फैंस से भी मिली। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

aishwarya rai bachchan cannes 2026 (photo credit- instagram)

Aishwarya Rai Video From Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींच रखा है। भारत से भी सिनेमा जगत के कई कलाकारों ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया, लेकिन फैंस को ऐश्वर्या राय का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल कान्स में अपना जलवा दिखाती हैं और इस बार भी ऐश्वर्या ने ब्लू कलर का गाउन पहन रेड कार्पेट पर कदम रखते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ऐश्वर्या के लुक की जमकर तारीफ हुई, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने अंदाज से भी लोगों को खुश कर दिया। ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बुजुर्ग फैन संग दिखीं। (ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर CM भगवंंत मान के आदेश पर इन स्टार्स ने उठाए सवाल, Sonu Sood बोले- हटाना या मारना सही हल नहीं)

    कान्स में फैंस से मिलीं ऐश्वर्या राय

    वायरल वीडियो उस होटल का है, जहां पर ऐश्वर्या राय ठहरी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय होटल के अंदर है और उनके चारों तरफ सख्त सिक्योरिटी है। एक्ट्रेस के आसपास फोटोग्राफर भी मौजूद हैं, जो लगातार ऐश्वर्या राय की फोटो क्लिक कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपने फैंस के साथ बिजी हैं और वह एक से बातचीत कर रही हैं। वह उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाती हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद दिख रहे हैं। इस मौके पर एक लड़की ने भी ऐश्वर्या राय के साथ फोटो खिंचवाई, जिससे एक्ट्रेस ने कहा कि अपना ध्यान रखना। (ये भी पढ़ें: Karishma Tanna ने तुलु रीति-रिवाज से मनाई गोद भराई, गोल्डन साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लगीं चांद सी सुंदर)

    बुजुर्ग महिला संग ऐश्वर्या राय ने क्लिक करवाईं फोटो

    इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला भी ऐश्वर्या के साथ फोटो क्लिक करवाने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उस महिला को आगे नहीं आने दिया। सिक्योरिटी के नियमों की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने उस महिला को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी में मौजूद लोगों को रोक दिया। ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने उनसे वादा किया था। इसके बाद एक्ट्रेस उस बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़ती हैं और कहा कि वह सबसे बेहतरीन महिला हैं। ऐश्वर्या राय ने आभार व्यक्त किया और फिर वहां से चली गईं। ऐश्वर्या राय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article