केस तो बनता है (Case toh banta hai) शो के कई किल्प सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस शो में रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), कुशा कपिला (kusha Kapila) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) सेलेब्स के साथ मस्ती मजाक करते हैं। हाल ही में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) पर किए गए जोक को लेकर काफी नाराज हो जाते हैं। अभिषेक मेकर्स से शूटिंग बंद करने के लिए कहते हैं, ये देखकर रितेश और कुशा भी हैरान हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या हो गया कि जूनियन बच्चन शो छोड़कर चले जाते हैं।
अमेजन मिनी टीवी के शो केस तो बनता है से एक किल्प वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर- कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी अमिताभ बच्चन को लेकर एक जोक करते हैं, जिसे सुनने के बाद जूनियर बच्चन काफी गुस्सा हो जाते हैं।
पिता को लेकर किए गए जोक पर नाराज हुए जूनियर बच्चन
अभिषेक मकेर्स से कहते हैं कि मैं बेवकूफ नहीं हूं। ये ज्यादा हो रहा है। मेरे लिए जो कहना है कहो, मैं समझ सकता हूं, लेकिन पेरेंट्स पर मजाक नहीं। मुझ पर जोक कर लेना, लेकिन पिता जी को लेकर मैं थोड़ा सेंसटिव हो जाता हूं। वो मेरे पिता हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता है।
परितोष अभिषेक बच्चन को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो कुछ भी सुनना नहीं चाहते हैं। अभिषेक बच्चन कहते हैं, थोड़ी इज्जत देनी चाहिए। कॉमेडी के दायरे में इतना भी नहीं करना चाहिए, हम लोग आजकल बह जाते हैं। शो के मेकर्स उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो शूट छोड़कर खड़े हो जाते हैं और चलती शूटिंग से चल देते हैं। ये देखकर सब हैरान रह जाते हैं।
दर्शक अभिषेक बच्चन को केस तो बनता है में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब इस किल्प के वायरल होने के बाद, आगे क्या होता है इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
