Abhinav Shukla Slams Bollywood Stars For Their Silence On Indo-Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष अपने चरम पर पहुंच गया है। बीती रात भी पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया। हालांकि भारतीय सेना ने उनकी कोशिशों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस संघर्ष को लेकर कई टीवी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर किया। हिना खान से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे स्टार्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने मामले पर अपनी चुप्पी साधी हुई है। इस चुप्पी को लेकर अब अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने उन्हें फटकार लगाई है।
रुबीना दिलैक के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर तंज कसा। अभिनव शुक्ला के पति ने ट्वीट में लिखा, "कुछ बॉलीवुड स्टार्स मामले पर चुप्पी बनाए हुए हैं और भारत-पाक संघर्ष को लेकर सोच में हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर क्या कहना है। एक बार ये तनाव खत्म हो जाए तो स्टूडियो व प्रोड्यूसर ऑपरेशन सिंदूर और हमारे फौजियों की कुर्बानी पर फिल्म बनाने के लिए दौड़ेंगे। उन्हें स्क्रीनप्ले में कैद करना चाहेंगे। इन मूक बॉलीवुड सितारों को मेजर, विंग कमांडर और भी बहुत से किरदारों के लिए अप्रोच किया जाएगा। और भरोसा रखो, ये उस किरदार को करने के लिए अपनी फीस को भी आधा कर देंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखेंगे कि साउंड ट्रैक बिल्कुल देशभक्ति वाला होना चाहिए और पसंदीदा कंपोजर के हाथों तैयार होना चाहिए।"
टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने यूं तो अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन उनका ट्वीट देख लोगों ने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान और करीना कपूर जैसे स्टार्स को आड़े हाथों लिया और उनकी चुप्पी पर उन्हें तंज भी कसा।
