टीवी मसाला

Bigg Boss 16 के टॉप-5 में होंगे अब्दू रोजिक, 'कांटा लगा गर्ल' बनेंगी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 02:50 PM IST

Abdu Rozik will be in Bigg Boss 16 Top 5?: बहुत ही कम वक्त में अब्दु रोजिक हर किसी के फेवरेट बन चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अब्दु का नाम ट्रेंड करता रहता है। दीपिका कक्कड़, जाह्नवी कपूर के बाद अब अब्दु के सपोर्टर में एक नाम शेफाली जरीवाला का भी जुड़ गया है।

Image

Abdu Rozik and Shefali Jariwala

shefali jariwala enter as BB 16 wild card?: बिग बॉस 16 में साजिद खान पहली बार कैप्‍टन बन गए हैं। सोमवार रात को इसके लिए एक टास्‍क हुआ, इसी के बाद साजिद कैप्टन बन गए। हालांकि साजिद के कैप्टन बनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। वैसे इन सभी विवादों की वजह से बिग बॉस 16 की टीआरपी भी काफी बढ़ रही है। शो को काफी पब्लिसिटी मिल रही है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट दर्शकों और होस्ट के भी चहेते बन चुके हैं। जैसा कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की दोस्ती को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) भी अपनी क्यूटनेस से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं।

बहुत ही कम वक्त में अब्दु हर किसी के फेवरेट बन चुके हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अब्दु का नाम ट्रेंड करता रहता है। दीपिका कक्कड़, जाह्नवी कपूर के बाद अब अब्दु रोजिक के सपोर्टर में एक नाम बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का भी जुड़ गया है। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी शेफाली जरीवाला ने भी अब्दु रोजिक को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने उनको शो के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में से एक बताया है।

शेफाली का कहना है- 'अब्दु रोजिक मेरा फेवेरट कंटेस्टेंट है और मुझे लगता है कि वह बिग बॉस टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में भी आसानी से अपनी जगह बना लेगा। अब्दु बहुत प्यारे हैं। अब्दु ही अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो सबसे ज्यादा एंटरटेनमेंट करते हैं। मुझे गुस्सा आता है जब कोई अब्दु रोजिक को गले लगाता है या कोई उन्हें जबरन किस करता है।'

बिग बॉस-16 में वाइल्ड कार्ड बनकर आ रहीं शेफाली जरीवाला?

बिग बॉस में जल्द ही कुछ नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। शो में कई सेलेब्स अब बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर सकते है? इसमें शेफाली जरीवाला भी एक हो सकती हैं। एक्ट्रेस का कहना है, 'फिलहाल मैं रियलिटी शो से दूर वेबसीरीज पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं। लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो पहले मैं इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स का रवैया देखूंगी और फिर शो में एंट्री करूंगी। वहां भी मैं सबसे ज्यादा अब्दु को ही सपोर्ट करूंगी।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article