टीवी मसाला

Aashka Goradia ने दिया बेटे को जन्म, पापा बनते ही Brent Goble ने रखा नन्हे मेहमान का खूबसूरत नाम

Aashka Goradia Brent Goble Blessed With Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी पहली झलक ब्रेंट गोबल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा भी की है।

Image

आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म

Aashka Goradia Brent Goble Blessed With Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) और ब्रेंट गोबल के घर किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति ब्रेंट गोबल ने पोस्ट शेयर कर दी है। आशका गोराडिया ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी पहली झलक ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इतना ही नहीं, पापा बनते ही ब्रेंट गोबल ने न केवल बेटे के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की, बल्कि उसके प्यार से नाम का भी खुलासा किया।

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) के पति ब्रेंट गोबल ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ही नन्हे बेटे के हाथ थामे दिखाई दिये। ब्रेंट गोबल ने नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी देते हुए लिखा, "आज सुबह 7:45 पर विलियन एलेक्सेंडर ने इस दुनिया में कदम रखा और हमारे दिलों में भी जगह बना ली। मुझे मालूम है कि इससे पहले भी मेरी जिंदगी अस्तित्व में थी। लेकिन अब से मेरे अंत तक, मैं एलेक्स का डैडी ही रहूंगा। आशका हमारे प्यारे से एंजल को इस दुनिया में लेकर आई हैं। वह अपने बेबी के साथ आराम कर रही हैं। हमारा दिल इससे ज्यादा खुश कभी नहीं था। मैंने इस तरह के प्यार का अनुभव कभी नहीं किया। अब से और रोजाना के लिए, मेरे पास सबूत है कि भगवान होते हैं।"

आशका गोराडिया (Aashka Goradia) और ब्रेंट गोबल को इस खुशखबरी के लिए फैंस और सितारे भी खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आशका के बेटे से मिलने की इच्छा जाहिर की और लिखा, "मेरा एलेक्सी, कॉट कॉट, मासी तुमसे मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकती। मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद मेरे भांजे के लिए है।" वहीं मोनालिसा ने तीनों को बधाइयां देते हुए लिखा, "बधाई हो, भगवान आपतीनों को खुश रखें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article