बॉलीवुड

Singham Again में अब आएगी बदमाशों की शामत, चुलबुल पांडे भी मारेंगे धांसू एंट्री?

Singham Again To Have Chulbul Pandey: अजय देवगन की कॉप युनिवर्स में इस बार एक साथ कई सितारों की एंट्री होने वाली है। 'सिंघम अगेन' को लेकर अब ये भी अटकलें लग रही हैं कि मूवी में चुलबुल पांडे भी नजर आ सकते हैं।

Image

'सिंघम अगेन' में होगी चुलबुल पांडे की एंट्री?

Singham Again To Have Chulbul Pandey: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपनी धमाकेदार फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाते दिखाई देंगे। फिल्म अगली साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से ही जोरों-शोरों पर चल रही हैं। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में इस बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी धांसू एंट्री मारते दिखाई देंगे। इन सबके बीच अब फिल्म को लेकर ये भी अटकलें लग रही हैं कि इसमें चुलबुल पांडे यानी सलमान खान (Salman Khan) भी कदम रख सकते हैं।

दरअसल, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने एक फिल्म की प्रमोशन के दौरान 'बिग बॉस' के मंच पर यह कहा था कि वह दबंग और सिंघम के साथ एक बड़ी कॉप युनिवर्स मूवी बनाना चाहते हैं। इस बात के लिए सलमान खान (Salman Khan) से भी उन्होंने राय मांगी थी और खास बात तो यह है कि भाईजान ने भी मूवी के लिए हामी भरी थी। वहीं जब रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों की एंट्री कराई तो फैंस ये भी अटकलें लगाने लगे कि मूवी में रोहित शेट्टी सरप्राइज पैकेज के तौर पर चुलबुल पांडे यानी सलमान खान को भी ला सकते हैं।

हालांकि 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री की बात अभी तक केवल अटकलों तक ही सीमित है। इस मामले पर रोहित शेट्टी या फिल्म की टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बता दें कि सलमान खान और रोहित शेट्टी ने अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है। हालांकि उन्हें साथ देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article