Kiara Advani Toxic New Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आज यानी 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर कियारा आडवाणी को हर कोई विश करता नजर आ रहा है। कोई कियारा आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो कोई एक्ट्रेस को अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहा है। लेकिन इन सब के बीच कियारा आडवाणी के फैंस को एक बड़ा गिफ्ट मिला है। फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) से कियारा आडवाणी का नया लुक सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि कियारा आडवाणी के इस लुक में क्या खास बात है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Yash की 'टॉक्सिक' को साइन करने का Kiara Advani ने बताया कारण, बोलीं 'करियर में ऐसा मुकाम...'
'टॉक्सिक' के सामने आया कियारा आडवाणी का नया लुक
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म टॉक्सिक से सामने आया कियारा आडवाणी का नया लुक है। कियारा अडवाणी नए पोस्टर में नादिया के किरदार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो शेयर करते हुए टीम ने लिखा, 'हमारी नादिया को बहुत-बहुत जन्मदिन मुबारक।' कियारा आडवाणी का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी की इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कियारा आडवाणी के लुक पर कमेंट करते हुए जमकर प्यार लुटाया। कियारा आडवाणी का इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ramayana Trailer देखकर गदगद हुए Rishab Shetty, बोले "यश को देखकर गर्व..."
कब रिलीज होगी फिल्म
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक अगले महीने यानी 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी,रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म टॉक्सिक से सामने आए कियारा आडवाणी के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
