केजीएफ सीरीज से देश और दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों के दिल-ओ-दिमाग पर छाने वाले एक्टर यश की नई फिल्म टॉक्सिक जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर कुछ समय पहले दर्शकों के सामने आए, जिन्होंने सबको चौंका दिया। टॉक्सिक में ना केवल यश का सबसे खूंखार अवतार दिखाई देगा बल्कि वो इस मूवी में बेहद बोल्ड सीन्स भी करते नजर आएंगे। इनकी झलक दर्शक टॉक्सिक के प्रमोशनल वीडियोज में देख चुके हैं। फैंस को जहां टॉक्सिक के बोल्ड सीन्स काफी पसंद आ रहे हैं, वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि ये यश की पत्नी को कैसे लगे हैं? TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Police Company: दो पार्ट्स में रिलीज होगी RGV की फिल्म, Harshvardhan Rane ने शुरू की शूटिंग
Yash की पत्नी Radhika Pandit को कैसे लगे Toxic के बोल्ड सीन्स
साउथ अभिनेता यश बीते दिनों रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। यश ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उनकी पत्नी राधिका पंडित को टॉक्सिक के बोल्ड सीन्स कैसे लगे हैं? यश के अनुसार, "मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई इंसान अपने पार्टनर को ऐसे सीन्स करते हुए देखेगा, तो उसे बुरा लगेगा। हर पार्टनर को जलन होती है लेकिन वक्त के साथ हमें समझ आ चुका है कि ये सिर्फ क्राफ्ट है, आर्ट है और सीन्स हैं। हम जो अचीव करना चाहते हैं, उसके लिए ये जरूरी है। कुछ चीजें जो लोग मानते हैं, उसके लिए करते हैं... कुछ चीजें लोग जो जानते हैं, उसके लिए करते हैं और कुछ चीजें इसलिए करते हैं कि अगली जनरेशन में भी उसको लेकर रिफरेंस समझ आ सके।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी Emraan Hashmi की बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर, Baadshaho को भी किया पीछे
यश ने बताया, "इन बोल्ड सीन्स की वजह से मैं भी अपने कम्फर्टजोन से बाहर आया हूं। ऐसे सीन्स करने आसान नहीं होते हैं लेकिन स्टोरी की डिमांड के मुताबिक हमें ये करने पड़ते हैं। वो भी एक्टर रही है, जिस कारण उसे पता है कि हमारी जॉब की डिमांड क्या है। मैं एक एक्टर के तौर पर ये सीन्स करता हूं ना कि उसके पति के तौर पर।"
