Naga Chaitanya Sobhita Dhuliapala engagement: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज 8 अगस्त 2024 को सगाई करने जा रहे हैं। बता दें शोभिता ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। शोभिता ने साल 2013 में मिस इंडिया अर्थ का टाइटल जीता था। वे उसी साल मिस इंडिया पेजेंट में दूसरे नंबर पर रही थीं। वही अब वो नागार्जुन की बहू बनने जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला सगाई के कुछ समय के बाद ही शादी कर लेंगे। आइए जानते हैं कि कपल की सगाई कहां हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार सगाई की रस्म नागा चैतन्य के घर पर होगी। इतना ही नहीं कहा तो ये जा रहा है कि सगाई के बाद सुपरस्टार नागार्जुन अपने बेटे और होने वाली बहू की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे और फैंस को गुड न्यूज देंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस इंगेजमेंट सेरेमनी में केवल परिवार के सदस्य ही होंगे। रिपोर्ट के अनुसार शोभिता और नागा ने अपनी सगाई के प्लान के बारे में अपनी टीमों या करीबी दोस्तों को भी नहीं बताया है। वे चाहते हैं कि यह जितना संभव हो उतना चुपचाप हो। यह सेरेमनी नागा चैतन्य के जुबली हिल्स स्थित नए घर में होगी। जिसे उन्होंने सामंथा से अलग होने के बाद खरीदा था।
लंदन में घूमते आए थे नजर
सगाई में शोभिता के माता-पिता के साथ अमला अक्किनेनी और नागा चैतन्य के भाई अखिल भी मौजूद रहेंगे। नागा चैतन्य और शोभिता को इसके पहले साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। बता दें दोनों को लंदन में घूमते हुए और वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते हुए एक साथ देखा गया था। इसके अलावा एक जैसे बैकग्राउंड वाली उनकी कई तस्वीरें वायरल भी हुई थी। नागा चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पूर्व पत्नी के साथ सभी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता 2024 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
