Priya Bhavani Shankar-Rajvel Raj Ties Knot: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया ने अपने लॉन्ग बॉयफ्रेंड राजवेल राज के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स इस कपल को बधाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। खास बात यह है कि प्रिय और राजवेल एक-दूसरे को एक दशक से भी ज्यादा समय से डेट कर रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer X Review: सलमान खान की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स, AI विजुअल्स और VFX पर उठे सवाल)
लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं प्रिया भवानी शंकर
इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में प्रिया भवानी शंकर ट्रेडिशनल लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को बेहद सिंपल रखा और मिनिमल जूलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं दूसरी ओर राजवेल राज सफेद शर्ट और पारंपरिक धोती में दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ ब्राइड्समेड्स भी दिखाई देती हैं। वीडियो के आखिर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आते हैं। कपल की इस प्यारी झलक को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश')
कॉलेज के दिनों में हुई थी प्रिया-राजवेल की पहली मुलाकात
प्रिया भवानी शंकर और राजवेल राज की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों एक दशक से भी ज्यादा से समय से साथ में थे। अगस्त 2026 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई थी। दरअसल प्रिय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजवेल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए थे।
