साउथ मूवीज

Wayanad Landslides: अल्लू अर्जुन के बाद Chiranjeevi और Ram Charan ने बढ़ाया हाथ, दान किए इतने करोड़ रुपये

Wayanad Landslides: सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर केरल के वायनाड में हुए दुखद भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की।

Image

Chiranjeevi

Wayanad Landslides: हाल ही में केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड आई, जिस कारण बहुत कुछ नुकसान हुआ है और कई लोगों की जान गई है। वही इस घटना के मदद के लिए साउथ स्टार्स हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। साउथ के स्टार्स भी वायनाड के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार चिरंजीवी और रामचरण ने सहायता के लिए दान किया है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी राशि दान

सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर केरल के वायनाड में हुए दुखद भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है और क्षेत्र में पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक बड़ी राशि दान दिया है।

इन सितारो ने की मदद

चिरंजीवी और राम चरण के अलावा साउथ के मशहूर हस्तियां सूर्या, ज्योतिका, फहाद फासिल, चियान विक्रम, नयनतारा और विग्नेश, अल्लू अर्जुन और अन्य अभिनेताओं ने भी भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने में अपना योगदान दिया है।

इस फिल्म में नजर आएंगे चिरंजीवी

चिरंजीवी जल्द ही विश्वभर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा त्रिशा कृष्णन, सुरभि, हर्षवर्धन, वेनेला किशोर, प्रवीण और ईशा चावला जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल है। दिग्गज संगीतकार एमएम कीरवानी ने इस फिल्म में संगीत दिया है। वही इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नायडू ने की है। विश्वम्भर 10 जनवरी 2025 को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article