साउथ मूवीज

ऋतिक रोशन ने पैन इंडिया फिल्म के लिए 'कांतारा' मेकर्स से मिलाया हाथ, बॉलीवुड के बाद साउथ में मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2025, 07:41 PM IST

Hrithik Roshan Hombale Films: एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म वॉर 2 (War 2) के बाद होमबले फिल्म्स के साथ नई मूवी लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका ऐलान होमबले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया है। होमबले फिल्म्स ने ऋतिक रोशन की साउथ की फिल्मों में एंट्री पक्की कर दी है।

Image

Hrithik Roshan Hombale Films

Hrithik Roshan Hombale Films: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों फिल्म वॉर 2 (War 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। टीजर के बाद भी ऋतिक रोशन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब से बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ के फेमस फिल्म मेकर्स से हाथ मिलाया है।

होम्बले फिल्म्स के साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। केजीएफ (KGF), कांतारा (Kantara) और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने ऋतिक के साथ एक मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है। इसकी जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर के दी है। होम्बले फिल्म्स ने पोस्ट में लिखा, 'उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं। उन्होंने दिलों पर राज किया, सारी हदें तोड़ीं और वो एक सच्चे स्टार हैं। हमें खुशी है कि हम ऋतिक रोशन को होमबले फिल्म्स फैमिली में ला रहे हैं।' होम्बले फिल्म्स के इस पोस्ट के बाद माना अब ये तय माना जा रहा है कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद साउथ में धमाल मचाने वाले हैं।

इसी साल रिलीज होगी 'वॉर 2'

होम्बले फिल्म्स की पैन इंडिया मूवी से पहले ऋतिक रोशन 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। होम्बले फिल्म्स और ऋतिक रोशन के हाथ मिलाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article