साउथ मूवीज

एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म से विलेन का नाम हुआ कन्फर्म!! पोल खोलते हुए बोलें-'एक साल से फिल्म पर काम...'

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के एक कास्ट ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला।

Image

SSMB29

एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म को 1000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अबतक की सबसे ज्यादा मंहगी फिल्म में से एक मना जा रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म से विलेन का नाम कन्फर्म हो गया है। आइए जानते हैं कि एसएस राजामौली की फिल्म में कौन सा एक्टर विलेन बनने वाला है।

इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ओडिशा में चल रही थी। जहां से शूटिंग की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वायरल तस्वीरों में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पृथ्वीराज सुकुमारन ने कुबूल लिया है कि वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

पिछले एक साल से फिल्म पर काम कर रहे हैं एक्टर

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पृथ्वीराज से एसएस राजामौली की फिल्म के बारे में पूछा गया। एक्टर ने जवाब दिया, "कुछ वीडियो और तस्वीरें लीक हो गई है, मैं वास्तव में यह नहीं कह सकता कि मैं वहां घूमने गया था। इसलिए उम्मीद है कि बहुत जल्द हम फिल्म के बारे में बात कर पाएंगे। मुझे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए एक साल से ज़्यादा हो गया है। हम धीरे-धीरे इस पर काम कर रहे हैं।"

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म एसएसएमबी29 में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आने वाली है। हाल ही में ओडिशा में शूटिंग शेड्यूल पूरा होने के बाद टीम ने एक्ट्रेस के साथ तस्वीरे शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। महेश बाबू इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट 2027 में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2029 में रिलीज होगा। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article