साउथ मूवीज

तृषा कृष्णन के लिए मां-पापा ने पसंद किया लड़का, जल्द एक्ट्रेस के घर आएगी बारात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2025, 12:55 PM IST

Trisha Krishnan Marriage: साउथ की फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की शादी जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तृषा कृष्णन के घर वालों ने एक्ट्रेस के लिए लड़का पसंद कर लिया है। इस खबर ने तृषा कृष्णन के फैंस को खुश कर दिया।

Image

Image Source: Trisha Krishnan Instagram

Trisha Krishnan Marriage: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले तृषा कृष्णन की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी। इन सब के बीच तृषा कृष्णन की शादी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं तृषा कृष्णन की शादी से जुड़ी क्या खबर सामने आई है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

तृषा कृष्णन की जल्द होगी शादी

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में तृषा कृष्णन की शादी से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है। सियासत डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तृषा कृष्णन के मम्मी-पापा ने उनके लिए चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन को पसंद कर लिया है। अभी तक इस होने वाले दूल्हे के बारे में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन सुनने में आया है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि तृषा कृष्णन ने हाल ही में शादी की अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे सही इंसान मिला, तो मैं शादी के लिए तैयार हूं। लेकिन अभी वो सही वक्त नहीं आया है।' इस खबर के सामने आने के बाद तृषा कृष्णन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

तृषा कृष्णन की टूट चुकी है सगाई

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की शादी को लेकर पहले भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। तृषा कृष्णन ने 2015 में एंटरप्रेन्योर वरुण मैनियन (Varun Manian) से इंगेजमेंट की थी लेकिन इसके बाद ये रिश्ता टूट गया है। इस खबर ने तृषा कृष्णन के फैंस को हैरान कर दिन था। रिपोर्ट्स थीं कि तृषा कृष्णन शादी के बाद भी एक्टिंग जारी रखना चाहती थीं और इसी पर मतभेद हो गया था। तृषा कृष्णन की शादी को लेकर आई खबर पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article