साउथ मूवीज

Thug Life OTT Release: थिएटर रिलीज के बाद कहां स्ट्रीम होगी Kamal Haasan की ठग लाइफ, पिता-बेटी की कहानी जीत लेगी दिल

Thug Life OTT Release: कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस पसंद भी कर रहे है, लेकिन कुछ सीन्स के कारण इसे ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते है कि ठग लाइफ किस प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी।

Image

Thug Life OTT Release

Thug Life OTT Release: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था और इसने काफी ध्यान खींचा है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ सीन्स देखने के बाद इसे जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

इस फिल्म के लिए कमल हासन और मणिरत्नम ने 35 सालों के बाद फिर से हाथ मिलाया है। ठग लाइफ कमल हासन की 234 वीं फिल्म है और दोनों ने 1987 की क्लासिक नायकन में साथ काम किया था। ठग लाइफ की आधिकारिक घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, ठग लाइफ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

किस प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज

अभी तक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ठग लाइफ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की।

इन जगहों पर हुई फिल्म की शूटिंग

ट्रेलर में कमल हासन का किरदार एक देखभाल करने वाले पिता के रूप में दिखाया गया है और अपने बेटे के साथ उसका रिश्ता आपके दिलों को पिघला देगा। फिल्म की शूटिंग चेन्नई, कांचीपुरम, पांडिचेरी, नई दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में की गई है। ठग लाइफ 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में त्रिशा, गौतम कार्तिक, जोजू जॉर्ज और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी लीड रोल में फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article