साउथ मूवीज

बदलेगा जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन का टाइटल, बड़ी वजह आई सामने

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म वॉर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वही जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म ड्रेगन को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्ममेकर जल्द ही इस फिल्म का नाम बदलने वाले है। इस फिल्म का नाम पहले ड्रैगन रखा गया था।

Image

Jr NTR Prashanth Neel

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म वॉर-2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। वही जूनियर एनटीआर वॉर-2 के साथ-साथ प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'ड्रैगन' में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अब इस फिल्म का नाम बदल दिया जाएगा। आइए जानते है इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

लंबे समय से ऐसी अफवाह थी कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म का नाम 'ड्रैगन' रखा गया है, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बदल दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार 'ड्रैगन' नाम इसलिए हटाया जा रहा क्योंकि 'ड्रैगन' पहले से ही 2025 में रिलीज होने वाली एक तमिल फिल्म है। जिसे तेलुगु में भी डब किया गया था। इसलिए एक ही नाम रखने से दर्शकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता था।

कब रिलीज होगी फिल्म

किसी भी कानूनी परेशान से बचने के लिए प्रोडक्शन टीम ने फिल्म के लिए एक नया नाम तलाशने का फैसला किया है। ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ' सीरीज और 'सलार' के लिए मशहूर प्रशांत नील के निर्देशन में उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फैंस को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। आने वाले हफ्तों में नए टाइटल का खुलासा हो सकता है। जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। 'वॉर 2' 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article