साउथ मूवीज

The Raja Saab Teaser: आखिरकार रिलीज हो रहा है प्रभास की फिल्म का टीजर, मेजदार कॉमेडी के लिए हो जाइए तैयार

The Raja Saab Teaser Update: द राजा साहब को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। द राजा साहब का ये टीजर जल्द ही आने वाला है। आइए बताते हैं कब रिलीज होगा प्रभास की मूवी का लेटेस्ट टीजर।

Image

The Raja Saab Teaser Update

The Raja Saab Teaser Update: प्रभास की मोस्ट अवेटेड मूवी 'द राजा साहब'( The Raja Saab) को लेकर लेटेस्ट अपडेट आई आई। लंबे समय से अटकी हुई फिल्म के टीजर को लेकर अब खुशखबरी सामने आई है। प्रभास की फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज हो रहा है। इस मजेदार हॉरर-कॉमेडी को देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि 'द राजा साहब' इसी महीने आ रहे हैं। आइए बताते हैं कब रिलीज होगा प्रभास की मूवी का लेटेस्ट टीजर।

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मई के मिड में फिल्म का टीजर आएगा लेकिन अब यह आगे बढ़ गया है। फिल्म का ये टीजर मई के एंड में रिलीज होगा। प्रभास( Prabhas) की फिल्म द राजा साब एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल करते नजर आएंगे। बाहुबली स्टार के साथ मूवी में मालविका मोहनन( Malvika Mohanan) , निधि अग्रवाल( Nidhi Aggarwal) , रिद्धि कुमार और कई अन्य स्टार्स नजर आने वाले हैं।

फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी नजर एक पुश्तैनी संपत्ति पर है, जिसे वह मुनाफे के लिए बेचना चाहता है। हालांकि, जल्द ही उसे पता चलता है कि यह जगह दिखने से कहीं ज्यादा है। कहा जाता है कि द राजा साहब में वीएफएक्स का उपयोग किया गया है और इसे शुरू में 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाना था। हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण, फिल्म को स्थगित कर दिया गया है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म रिलीज को लेकर अपडेट आई थी कि यह इस साल नवंबर में रिलीज हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article