साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से द राजा साब का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था तब से ही इसकी तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से हो रही है। लोगों का मानना है कि द राजा साब में काफी कुछ भूल भुलैया जैसा है। द राजा साब के मेकर्स ने आखिरकार इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि दर्शकों को जैसा लग रहा है, वैसा नहीं है। दोनों ही कहानियों की बैक स्टोरी काफी अलग-अलग है। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: हाफ सेंचुरी लगाएगी प्रभास की फिल्म, बनेगी करियर की छठी ओपनर)
द राजा साब के निर्माता टीजी विश्वा प्रसाद ने पिंकविला से बात करते हुए बताया है, "लोग भूल भुलैया और द राजा साब की जो तुलना कर रहे हैं, वो सरासर गलत है। दोनों ही फिल्मों की बैकस्टोरी काफी अलग है। हमने द राजा साब का फैंटसी वर्ल्ड भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार के मुताबित डिजाइन किया है। न केवल दोनों फिल्मों की कहानियां, बल्कि प्रोडक्शन डिजानिंग और विजुअल इफेक्ट्स भी काफी अलग-अलग है।" (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी! प्रभास और संजय दत्त की एक्टिंग ने रखी लाज)
एक्टर रिद्दि कुमार ने भी इस बारे में मीडिया से बात की है और बताया है कि "भूल भुलैया एक कमाल की फिल्म है और ये मुझे काफी पसंद भी है लेकिन ये काफी रियल वर्ल्ड को पेश करती है। द राजा साब मेंभी भूल भुलैया की तरह साइकोलॉजिकल एलिमेंट है लेकिन ये दर्शकों को एक ऐसे फैंटसी वर्ल्ड में लेकर जाएगी, जो उन्होंने कभी एक्सपीरियंस नहीं किया है। हमने द राजा साब के माध्यम से एक ऐसा फैंटसी वर्ल्ड क्रिएट किया है, जो पहले कभी भी क्रिएट नहीं किया गया है।"
