बॉक्स ऑफिस

The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: हाफ सेंचुरी लगाएगी प्रभास की फिल्म, बनेगी करियर की छठी ओपनर

The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा 'द राजा साब' (The Raja Saab) को 9 जनवरी एक दिन मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में सफल रहेगी।

Image

Pic Credit: IMDb

The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'द राजा साब' (The Raja Saab) आज यानी 9 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन मारुति दासारी ने किया है। ट्रेड्स रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग से ही इस मूवी ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली थी। दर्शकों के अंदर 'द राजा साब' को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद प्रभास की यह फिल्म पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगाने में कामयाब रहने वाली है। तो चलिए जानते हैं पहले दिन यह मूवी कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करेगी।

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी प्रभास की 'द राजा साब'

टॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द राजा साब' पहले दिन भारत में 55-60 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहने वाली है। यह कलेक्शन सभी भाषाओं में रिलीज होने के बाद का है। फिल्म सबसे ज्यादा तेलुगु वर्जन में कमाई करेगी। हिंदी बेल्ड की बात करें यह कलेक्शन 7-9 करोड़ रुपये रहने वाला है। अगर शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो फिल्म कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि इस कलेक्शन एक साथ 'द राजा साब' प्रभास के करियर की छठी बेस्ट ओपनर बन सकती है।

प्रभास के अलावा फिल्म 'द राजा साब' में निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और योगी बाबू सहित कई जाने-माने सितारे नजर आ रहे हैं। प्रभास की 'द राजा साब' का क्लैश पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' के साथ होना था। हालांकि, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म के कमाई करने के ज्यादा चांस हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article