साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay के घर के बाहर घुटनों पर बैठा ये फैन, बोला- 'मैं जान भी दे सकता हूं...'

Vijay Fan Video: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं।

Image

थलापति विजय के लिए भावुक हुआ फैन (pic credit-instagram)

Vijay Fan Video: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ दिया है। विजय की पार्टी टीवीके (TVK) तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा अभी भी उसके पास नहीं है। इस बीच थलापति विजय के फैन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...(ये भी पढ़ें-दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस)

thalapathy vijay.

थलापति विजय के लिए भावुक हुआ फैन (pic credit-instagram)

विजय के फैन का वीडियो वायरल

थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तमिलगा वेट्री कषगम (TVK) के चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। हाल ही में विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी बीच विजय के घर के बाहर उनके एक भावुक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन विजय के घर के बाहर घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना करता नजर आया। मीडिया से बात करते हुए वह भावुक हो गया और रोते हुए कहा कि विजय ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है और अब उन्हें सफलता जरूर मिलनी चाहिए। उसने कहा, 'मैं थलापति के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं। वह जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे। लोग और न्यूज चैनल कुछ भी कहें, लेकिन वही इस पद तक पहुंचेंगे। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वह आगे बढ़ते रहेंगे।'

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए चाहिए इतने विधायक

फैन ने यह भी कहा कि विजय के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा न देखकर उसे दुख हुआ। उसके मुताबिक, विजय ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है, इसलिए उनके समर्थक भावुक हो रहे हैं। वहीं, कई फैंस को लगा था कि 7 मई को विजय का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग चेन्नई के नेहरू स्टेडियम पहुंच गए। हालांकि बाद में पता चला कि यह खबर पक्की नहीं थी, जिससे फैंस निराश हो गए। इसके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार बनाने के लिए विजय को 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 विधायकों का समर्थन दिखाने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले 112 विधायकों का समर्थन पेश किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article