RB Choudary Death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी (RB Choudary) की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मंगलवार को उदयपुर में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया। अब सभी लोग आरबी चौधरी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने आरबी चौधरी को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा)
आरबी चौधरी को विजय ने दी श्रद्धांजलि
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी का मंगलवार को उदयपुर में एक कार हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। थलपति विजय भी चेन्नई में उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीडियो और तस्वीरों में विजय को आरबी चौधरी के पार्थिव शरीर पर माला चढ़ाते और उनके छोटे बेटे जीवा को गले लगाते देखा गया, जहां जीवा भावुक होकर रो पड़े। आरबी चौधरी ने विजय के करियर को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1990 के दशक में जब विजय की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब पूवे उनक्कागा ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म को आरबी चौधरी ने प्रोड्यूस किया था और यह विजय के करियर की पहली बड़ी हिट साबित हुई।
आरबी चौधरी की मौत से इन स्टार्स को लगा झटका
बताते चलें कि आरबी चौधरी सुपर गुड फिल्म्स के संस्थापक थे और उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया। उनकी फिल्मों में चेरन पांडियन से लेकर गॉडफादर तक के नाम शामिल है। उनकी आखिरी फिल्म मारीसन थी। विजय के अलावा चियान विक्रम, सूर्या, ममूटी और चिरंजीवी सहित कई सितारों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। जानकारी के लिए बना दें कि थलापति विजय की टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गजब का प्रदर्शन किया है। मई 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, उनकी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK) 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बता दें कि थलापति विजय सरकार बनाने की स्थिति में है। उन्होंने सरकार बनाने के लिए 10 सीट चाहिए।
