साउथ मूवीज

Suriya 46: सूर्या की अपकमिंग फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, शूटिंग से पहले एक्टर संग आई नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 19, 2025, 03:21 PM IST

Suriya 46 New Actress Entry: तमिल सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की अपकमिंग फिल्म सूर्या 46 (Suriya 46) एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। सूर्या की फिल्म में अब ये हसीना एंट्री करने जा रही है। फिल्म शुरुआत से पहले रखी गई पूजा में एक्ट्रेस सूर्या के साथ नजर आई थी।

Image

Suriya 46 New Actress Entry

Suriya 46 New Actress Entry: तमिल सुपरस्टार सूर्या (Suriya) अपने नए प्रोजेक्ट सूर्या 46 (Suriya 46) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म से जुड़े ये अपडेट्स फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस की बेताबी बढ़ा रही है। अब इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। फिल्म में एक्टर सूर्या से साथ ये हसीना बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते हैं सूर्या के साथ फिल्म सूर्या 46 में कौन सी हसीना नजर आने वाली है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'सूर्या 46' में नजर आएगी ये हसीना

एक्टर सूर्या की अपकमिंग फिल्म सूर्या 46 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म शुरू करने से पहले मेकर्स ने हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियोज में एक पूजा रखी थी। इस पूजा के दौरान फिल्म में नजर आने वाले स्टार्स के साथ-साथ फिल्म की टीम के लोग नजर आए। लेकिन इस दौरान सबका ध्यान एक्ट्रेस ममिता बैजू (Mamitha Baiju) ने अपनी तरफ खींच लिया। तस्वीरों में ममिता बैजू सूर्या के साथ नजर आईं। दोनों को साथ देखने के बाद ये अनुमान लगाया जाने लगा कि ममिता बैजू फिल्म सूर्या 46 में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसकी ऑफिशियल पुष्टि होना अभी बाकी है। इस खबर ने ममिता बैजू के फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ममिता बैजू

फिल्म सूर्या 46 से पहले भी ममिता बैजू कई मूवीज को लेकर चर्चा में रही हैं। ममिता बैजू ने फिल्म प्रेमलु (Premalu) से धमाल मचाया था। सूर्या 46 एक्ट्रेस की हली तमिल फिल्म होगी। सूर्या की अपकमिंग फिल्म में ममिता बैजू की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर करे हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article