साउथ मूवीज

SSMB29 Release: महेश बाबू की फिल्म की रिलीज में होगी देरी, सामने आई असली वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2025, 04:08 PM IST

SSMB29 Release Update: एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) और डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज में किस वजह से देरी हो रही इसका खुलासा हो गया है।

Image

Image Source: Google

SSMB29 Release Update: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मेगा बजट फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सीन्स से जुड़ी कोई खबर सामने आ जाती है, तो कभी स्टारकास्ट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इन सब के बीच फिल्म फिल्म एसएसएमबी 29 की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म एसएसएमबी 29 से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

फिल्म की रिलीज में इस वजह से हो रही देरी

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म एसएसएमबी 29 की रिलीज को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि केन्या में फैली अशांति की से मूवी का शेड्यूल टल गया, लेकिन अब खबर आ रही हैं कि स्क्रिप्ट में बदलाव की वजह से देरी हो रही है। 123telugu की रिपोर्ट के मुताबिक महेश और राजामौली को स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों में सुधार की जरूरत लगी, और राजामौली अपनी टीम के साथ इसे और दमदार बनाने में जुटे हैं। फिल्म की रिलीज में देरी की खबर ने फैंस को उदास कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म की रिलीज से जुड़ी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

एसएसएमबी 29 एक धांसू एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में हैदराबाद से शुरू हुई थी। महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article