साउथ मूवीज

Spirit: बढ़ती डिमांड के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने Deepika Padukone को किया बाहर !! अब इस हसीना संग बनेगी प्रभास की जोड़ी

Deepika Padukone Out From Prabhas Starrer Spirit: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। अब दीपिका पादुकोण की बढ़ती मांगों के चलते मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया है।

Image

Deepika Padukone Out From Prabhas Starrer Spirit

Deepika Padukone Out From Prabhas Starrer Spirit: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) का निर्देशन करने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) पर काम शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि प्रभास (Prabhas) के साथ 'स्पिरिट' में संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को कास्ट किया है। मगर अब कहानी कुछ और ही बनती नजर आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरट' से दीपिका पादुकोण को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चलिए जानते हैं किस कारण दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फिल्म से बाहर किया गया है।

इस कारण 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण को किया गया बाहर

तेलुगु मीडिया पोर्टल ग्रेटआंध्र डॉट का हवाला देते हुए सूत्रों ने दावा किया है कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण की बढ़ती मांगों को देखकर एक्ट्रेस को बाहर कर दिया है। कथित तौर पर फिल्म निर्माता और टीम ने दीपिका पादुकोण के बर्ताव को अनप्रोफेशनल माना है। एक्ट्रेस ने कथित तौर पर 8 घंटे काम करने की डिमांड की थी, जो शूटिंग समय के केवल 6 घंटे के बराबर था। चीजें खराब तब जब दीपिका पादुकोण ने प्रॉफिट में हिस्सेदारी के साथ-साथ मोटी फीस की भी डिमांड की। अफवाहों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ रुपये की फीस की मांग की थी।

दीपिका पादुकोण के बाहर करने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने अब मृणाल ठाकुर को अप्रोच किया है। अगर यह बात सच होती है तो प्रभास और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देंगी। फैन्स भी इस नई जोड़ी को 'स्पिरिट' में देखने के लिए बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article