साउथ मूवीज

Spirit: इंटरनेशनल सुपरस्टार डॉन ली से होगी प्रभास की ऑनस्क्रीन भिड़ंत, संदीप रेड्डी वांगा ने की तगड़ी प्लानिंग

Don Lee Join Hands for Prabhas Starrer Spirit: मशहूर निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभास की 'स्पिरिट' कोरियाई सुपरस्टार डॉन ली की एंट्री होती नजर आ रही है।

Image

Pics Credit: IMDb

Don Lee Join Hands for Prabhas Starrer Spirit: कोरियाई सुपरस्टार डॉन ली ने दुनिया भर में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। 'ट्रेन टू बुसान' से लेकर 'मार्वल की इटर्नल्स' सहित डॉन ली ने कई फिल्मों में अहम रोल निभाया है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक डॉन ली अब इंडियन सिनेमा में भी एंट्री करने जा रहे हैं। कोरियाई मीडिया के अनुसार डॉन ली को अब संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग कॉप ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' में देखा जाएगा। इस मूवी में डॉन ली (Don Lee) की ऑनस्क्रीन भिड़ंत प्रभास (Prabhas) से होती नजर आ सकती है।

प्रभास की 'स्पिरिट' में हुई डॉन ली की एंट्री

कोरियाई ड्रामा और एंटरटेनमेंट कमुनिटी मुको ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि डॉन ली ने इंडियन सिनेमा में एंट्री करने के लिए कमर कस ली है। ट्वीट के कोरियाई अनुवाद में लिखा था, 'संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' में 'बाहुबली' फेम फेमस एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। यह एक डार्क-टोन्ड डिटेक्टिव क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म में मा डोंग-सियोक का किरदार प्रभास द्वारा निभाए गए किरदार के अपोजिट होगा।'

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास और डॉन ली को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। 'स्पिरिट' की बात करें तो हाल ही में मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म का साउंड ट्रैक रिलीज किया था, जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया। फिल्म में प्रभास के साथ त्रिप्ती डिमरी लीड रोल में दिखाई देंगी, जिन्होंने दीपिका पादुकोण को इस मूवी में रिप्लेस किया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article