साउथ मूवीज

Toxic की शुरू हुई शूटिंग, यश ने मास्क लगाकर छुपाया अपना नया लुक, देखें वीडियो

Toxic: यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यश नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें देखकर लग रहा है कि वो अपना नया लुक फैंस को नहीं दिखाना चाहते हैं। एक्टर ने अपने नए लुक को मास्क से कवर किया है।

Image

Shooting of Toxic

Toxic: यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतंजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यश नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें देखकर लग रहा है कि वो अपना नया लुक फैंस को नहीं दिखाना चाहते हैं, जिस कारण एक्टर ने अपने फेस को मास्क से कवर किया है।

शानिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी मुंबई पहुंचे है। अब उनके आने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को भी वर्सोवा जेट्टी पर देखा गया। बता दें वो भी इस टीम का हिस्सा हैं जो शूटिंग में शामिल होने जा रही थीं। फिल्म की शूटिंग एक द्वीप पर होगी।

कब तक रिलीज होगी फिल्म

टॉक्सिक फिल्म की कहानी गोवा में स्थित एक ड्रग कार्टेल के इर्द-गिर्द घूमती है। टॉक्सिक में नयनतारा और यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और श्रुति हासन भी नजर आने वाले हैं। बता दें इस फिल्म में नयनतारा यश की बहन का रोल करने वाली हैं। फिल्म के निर्माता फिल्म को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article