नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) अपने डेटिंग के समय से चर्चा में बने हुए है। कपल अब फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक बन गए है। कुछ लोग नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को जमकर ट्रोल करते है, वहीं कुछ लोग इस जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। फैंस का कहना है कि कपल छुट्टियों का आनंद लेना के लिए जा रहे हैं।
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Shobhita Dhulipala) डेटिंग के समय से अपने रिश्ते को पर्सनल रखना पसंद करते हैं। कपल अक्सर लोगों की नजरों से बचते हैं। हाल ही में इस कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। नागा ने ब्लैक जैकेट और मैचिंग ट्राउजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट कैरी की है। वही एक्ट्रेस ने जींस के साथ बेज टॉप कैरी किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पुरा करने के लिए बाल खुला रखा है और चश्मा पहना है जिससे उनका लुक और भी अच्छा लग रहा है।
प्रेग्नेंसी की अफवाहें
कुछ दिनों पहले नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) में शामिल हुए थे। इस दौरान शोभिता ने ढीले-ढाले कपड़े पहने थे, जिसके बाद ये अफवाहें उड़ने लगी थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है, लेकिन नागा और शोभिता के करीबी परिवार के सदस्य ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि बच्चा नहीं होने वाला है।
इस फिल्म में नजर आएंगे नागा
नागा चैतन्य जल्द ही NC24 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कार्तिक डांडू द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को एक पौराणिक थ्रिलर के रूप में वर्णित किया गया है। यह दर्शकों को अंधेरी गुफाओं और रहस्यमयी जंगलों से भरे अनदेखे जंगली इलाकों में ले जाने का वादा करती है।
