सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी को साउथ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद कपल अलग हो गए। अलग होने के कुछ साल बाद एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता संग सगाई कर ली है। वही कुछ दिनों पहले कोंडा सुरेखा के बयान के बाद ये जोड़ी दोबारा चर्चा में आ गई थी। वही हाल ही में सामंथा का नागा चैतन्य के कजिन के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
कुछ दिनों पहले जिगरा के लिए राणा दग्गुबाती ने हैदराबाद में एक प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित किया था। जिसमें आलिया और उनके जिगरा के को-स्टार वेदांग रैना और राहुल रविंद्रन, निर्देशक वासन बाला शामिल हुए थे। इस इवेंट में सामंथा रूथ प्रभु भी नजर आईं थी। इस इवेंट की कई फोटोज और तस्वीरें वायरल हुए थे, जिनमें से एक में सामंथा और राणा का भी था। उस वीडियो में सामंथा अपनी एक्स पति के चचेरे भाई राणा दग्गुबाती के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे थे।
राणा एक सच्चे इंसान
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सामंथा और राणा एक दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर चल रहे हैं। जिससे समझ आ रहा है कि नागा चैतन्य से रिश्ता खत्म होने के बाद भी वो दोनों इतना खास बॉन्ड रखते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' चल रहा है। एक यूजर ने लिखा-राणा के साथ बात यह है कि वह वास्तव में एक सच्चे इंसान हैं। दूसरे ने लिखा-पति से रिश्ता खत्म होने के बाद भी उनके भाई से खास रिश्ता।
