कंगुवा इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म से बहुत उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये फिल्म कल्कि 2898 AD जितनी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करेगी। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन बनते नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में सुर्या पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मकेर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म का दूसरा गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। इस गाने का नाम वामोस ब्रिंकर बेब रखा गया है। इस पोस्ट में सूर्या कार के ऊपर पार्टी करते नजर आ रहे है। फैंस इस पोस्टर को बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस गाने का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है-"रात भर नाचने के लिए तैयार हो जाइए। #Kanguva से दूसरा सिंगल 21 अक्टूबर को होगा रिलीज।
कब रिलीज होगी कंगुवा
बता गें कंगुवा को 350 करोड़ से ज़्यादा के बजट में बनाया जा रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की शूटिंग अलग-अलग 7 देशों में की गई है। बता दें मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया था। जो चर्चा का विषया बना था। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया है। ये भी शिवा के डायरेक्शन में बन रही है। बता दे इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन बनकर सूर्या से चार हाथ करते नजर आएंगे। इस फिल्म में दिशा पटानी भी नजर आने वाली है। फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं।
