टीवी मसाला

'अकेली पड़ गई थी'- Bigg Boss में गेम के आगे Ankita Lokhande को भूल गए थे विक्की जैन, सालों बाद छलका दर्द

Ankita Lokhande Remembers Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में 'बिग बॉस 17' के दिनों को याद कर कहा कि वह वहां अकेली पड़ गई थीं, क्योंकि विक्की जैन गेम खेलने में लगे हुए थे।

Image

Ankita Lokhande ने विक्की जैन को लेकर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ankita Lokhande Remembers Bigg Boss 17: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' की अर्चना बनकर सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाए। अंकिता लोखंडे को 'बिग बॉस 17' में भी देखा गया था, जहां वह अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं। इस शो के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता कई मुश्किल पड़ाव से गुजरा। खुद अंकिता लोखंडे ने भी हाल ही में कबूल किया है कि विक्की जैन ने गेम में उन्हें अकेले छोड़ दिया था। अंकिता लोखंडे ने दर्द बयां कर कहा कि वह वहां अकेली पड़ गई थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' के बिरजू लोहार संग 'Vajra' में दो-दो हाथ करेंगे Tiger Shroff, जानिए कैसा होगा किरदार

अंकिता लोखंडे हाल ही में पति विक्की जैन के साथ नेहा धूपिरा और अंगद बेदी संग डबल डेट शो का हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने अपने रिश्तों से जुड़ी कई चीजें बयां की। अंकिता लोखंडे ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "पहले लड़ाई बहुत होती थी, अब नहीं होती। पहले शायद समझने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन बिग बॉस के बाद ज्यादा समझ आ गई है।" अंकिता लोखंडे ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें हर साल शो ऑफर किया, लेकिन उन्होंने शर्त रख दी थी। अंकिता लोखंडे ने इस बारे में कहा, "मुझे हर साल बिग बॉस वाले बुलाते थे, लेकिन मैं मना कर देती थी। हालांकि मैं और विक्की रियलिटी शो के बड़े फैन हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 4: 'शो वापस आ रहा है...'- 'लाफ्टर शेफ्स' की होगी धाकड़ वापसी, Aly Goni ने दिया हिंट

    अंकिता लोखंडे ने इस बारे में आगे कहा, "जब मेकर्स दोबारा आए तो मैंने कहा कि मैं आऊंगी, लेकिन केवल विक्की के साथ। ऐसे में मेकर्स ने हां कह दिया। वहां जाने से पहले, हमने तय किया था कि ये करेंगे, वो करेंगे, लेकिन वहां जाते ही ये मेन प्लेयर बन गया।" अंकिता लोखंडे ने 'बिग बॉस 17' के दौरान का अकेलापन बयां कर कहा, "विक्की वहां उस ब्लॉक में मेरे साथ था ही नहीं, और मैं अकेली हो गई थी बिग बॉस में, और ये गेम खेल रहा था। मैं इतना रोई हूं कि घर में जितना अपनी जिंदगी में नहीं रोई।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article