रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों छावा की सफलता का आनंद ले रही है। लंबे समय से ऐसी अफवाह हैं कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। हाल ही में ऐसा कहा जा रहा था कि रूमर्ड कपल ओमान में कुछ खास पल बिता रहे थे। अब एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस दावा कर रहे है कि एक्ट्रेस को ये लाल गुलाब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने प्रपोजल के रूप में दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वह एक सुंदर गुलाबी गुलाब पकड़े हुए बेहद शरमा रही हैं। जिसके बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इन फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"आखिरी बार आपने खुद को फूल कब दिए थे? बस एक जेंटल रिमाइंडर है कि अक्सर खुद को अप्रीशीएट करें और खुद को धन्यवाद दें... क्योंकि आप दुनिया के सभी प्यार और दया के हकदार हैं।"
कौन दिया गुलाब
रश्मिका मंदाना की इस बात को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के कैप्शन से पता चल रहा है कि एक्ट्रेस को ये गुलाब उन्होंने खुद दिया है। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से लोग सहमत नहीं है और बोल है कि एक्टर ने उन्हें गुलाब दिया है। बता दें ना तो रश्मिका और ना ही विजय ने कभी अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। रश्मिका मंदाना जल्द ही कुबेर, थामा और द गर्लफ्रेंड जैसी फ़िल्मों में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर विजय के पास किंगडम अभी पाइपलाइन में है।
