साउथ मूवीज

RC17: 'पेड्डी' खत्म करने के बाद सुकुमार की नेक्स्ट को शुरू कर देंगे राम चरण !! हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस

Ram Charan Next With Sukumar: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राम चरण बीते कुछ महीनों से फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग करने में बिजी चल रहे हैं। अब 'पेड्डी' के निर्माता ने हाल ही में राम चरण और सुकुमार की आने वाली फिल्म 'आरसी17' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानिए कब इस मूवी की शूटिंग शुरू होगी।

Image

Pic Credit: Instagram/alwaysramcharan/

Ram Charan Next With Sukumar: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की चर्चा चारोंओर हो रही है। यह मूवी अगले साल 27 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। राम चरण फिल्म की शूटिंग बड़े जोरों शोरों से कर रहे हैं। राम चरण को लेकर अब जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक 'पेड्डी' को खत्म करने के तुरंत बाद बिना आराम किए राम चरण अपकमिंग फिल्म 'आरसी17' की शूटिंग शुरू कर देंगे। राम चरण की इस मूवी का निर्देशन सुकुमार करने जा रहे हैं।

सुकुमार संग 'आरसी17' जल्द शुरू करेंगे राम चरण

M9 न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण की 'पेड्डी' और 'आरसी17' के प्रोड्यूसर ने बताया कि स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म की शूटिंग शानदार तरह से चल रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली राम चरण की अगली फिल्म 'RC17' के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए निर्माता ने कहा कि यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। उन्होंने यह भी कन्फर्म करते हुए कहा कि 'पेड्डी' को पूरा करने के बाद राम चरण जल्द से जल्द सुकुमार की फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुकुमार इन दिनों दुबई में राम चरण की इस मूवी के स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं।

कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि राम चरण और सुकुमार के बीच यह सहयोग ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की बात करें तो इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर, शिवराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान द्वारा दिया जा रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें राम चरण की आखिरी फिल्म 'गेम चेंजर' थी, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था। इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा में राम चरण ने एक आईएएस ऑफिस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था। यह मूवी लोगों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही थी। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article